शारदीय नवरात्रि 2025: सातवां दिन है कालरात्रि देवी को समर्पित, माता के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। शारदीय नवरात्रि का आज सातवां दिन है और इस अवसर पर सप्तमी तिथि पर मां दुर्गा के सातवें स्वरूप देवी कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जाती है। नवदुर्गा के इस स्वरूप का विशेष महत्व माना जाता है। वाराणसी में माता कालरात्रि का प्रसिद्ध मंदिर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर की कालिका गली में स्थित है।

सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। श्रद्धालु माता को नारियल, चुनरी, श्रृंगार का सामान और प्रसाद अर्पित कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं।

पुराणों के अनुसार, मां कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत उग्र और रौद्र है। यह रूप दुष्टों और राक्षसों के संहार के लिए प्रकट हुआ था। मान्यता है कि माता ने इसी स्वरूप में चंड-मुंड और रक्तबीज जैसे असुरों का वध किया था। यही कारण है कि देवी को चामुंडा नाम से भी जाना जाता है।

माना जाता है कि आदिशक्ति का यह स्वरूप भक्तों के सभी भय और विघ्नों का नाश कर उन्हें साहस और शक्ति प्रदान करता है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें