वाराणसी। शिवसेना प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा ने मंगलवार को जिलाधिकारी वाराणसी को ज्ञापन सौंपा। इसमें एलटी कॉलेज, वाराणसी में व्याप्त अनियमितताओं की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
डॉ. मिश्रा ने आरोप लगाया कि कॉलेज के प्राचार्य अखिलेश पांडेय अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। उनके स्थान पर एक महिला कॉलेज का कार्यभार संभालती हैं, लेकिन वह भी नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहतीं। ज्ञापन में कहा गया है कि कॉलेज परिसर में गंदगी का अंबार रहता है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की खुली अवहेलना है।
शिवसेना प्रवक्ता ने डीएम से अनुरोध किया कि मामले की गहन जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।










