जल्द भारत शुरू हो सकती है Starlink सर्विस, कंपनी ने इस राज्य के साथ फाइनल की डील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। भारत में सैटेलाइट इंटरनेट का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। Starlink ने Meghalaya सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण एग्रीमेंट साइन किया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि देश में कंपनी की सर्विस लॉन्च के करीब पहुंच चुकी है।

मेघालय से शुरू होगी डिजिटल कनेक्टिविटी

इस समझौते के तहत Starlink अपनी सैटेलाइट आधारित हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा के जरिए मेघालय के दूर-दराज और दुर्गम इलाकों में कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।

राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां पारंपरिक इंटरनेट सेवाएं सीमित हैं, ऐसे में यह पहल डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा

Starlink की इस सेवा से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा और डिजास्टर मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में सुधार होने की उम्मीद है।

इससे पहले Maharashtra सरकार और Unique Identification Authority of India (UIDAI) भी अपने डिजिटल प्रोजेक्ट्स के लिए Starlink के साथ सहयोग कर चुके हैं।

भारत में ऑपरेशन के लिए मिल चुका लाइसेंस

Starlink को भारत में काम करने की मंजूरी Indian National Space Promotion and Authorization Center (IN-SPACe) से मिल चुकी है।

यह लाइसेंस 5 साल के लिए वैध रहेगा, जिसके तहत कंपनी अपने सैटेलाइट नेटवर्क का इस्तेमाल भारत में कर सकेगी।

कंपनी के मालिक Elon Musk की अगुवाई में Starlink ने मुंबई में अपनी सेवा का डेमो भी पेश किया था और बेंगलुरु में अपने ऑफिस के लिए स्टाफ हायरिंग भी शुरू कर दी है।

क्या होगी कीमत और स्पीड?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में Starlink कनेक्शन के लिए:

  • वन-टाइम सेटअप कॉस्ट: ₹30,000 – ₹35,000
  • मंथली प्लान: ₹3,500 – ₹8,000
  • इंटरनेट स्पीड: 25 Mbps से 225 Mbps तक

अभी क्या अटका है मामला?

हालांकि, लॉन्च से पहले कुछ तकनीकी और नीतिगत मुद्दे बाकी हैं।

स्पेक्ट्रम आवंटन और उसकी कीमत को लेकर मामला फिलहाल Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) के पास लंबित है।

जैसे ही यहां से मंजूरी मिलती है, भारत में Starlink की आधिकारिक लॉन्चिंग का रास्ता साफ हो जाएगा।

क्या बदलेगा इस सर्विस से?

Starlink के आने से देश के उन इलाकों में भी इंटरनेट पहुंचेगा, जहां आज तक नेटवर्क पहुंचना मुश्किल रहा है। इससे डिजिटल इंडिया मिशन को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें