टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 चरण की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। अब तक सात टीमें अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, जबकि आखिरी स्थान के लिए रोमांच बरकरार है।
टूर्नामेंट के सह-मेजबान भारत और श्रीलंका पहले ही सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुके थे। मंगलवार को Zimbabwe vs Ireland T20 World Cup 2026 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इस नतीजे का सबसे बड़ा असर ऑस्ट्रेलिया पर पड़ा, जो टूर्नामेंट से बाहर हो गया। वहीं जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंचने वाली सातवीं टीम बन गई।
ये सात टीमें पहुंचीं सुपर-8 में
अब तक जिन टीमों ने सुपर-8 में प्रवेश किया है, उनमें
-
भारत क्रिकेट टीम
-
श्रीलंका क्रिकेट टीम
-
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
-
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
-
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
-
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
शामिल हैं।
ग्रुप B से श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने क्वालीफाई किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गया। ग्रुप C से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने जगह बनाई। वहीं ग्रुप D से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड सुपर-8 में पहुंचे।
पाकिस्तान पर संकट की घड़ी
अब नजरें ग्रुप A पर टिकी हैं। यहां से भारत पहले ही अगले दौर में पहुंच चुका है। दूसरे स्थान के लिए पाकिस्तान और यूएसए के बीच कड़ी टक्कर है। दोनों टीमों के चार-चार अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में पाकिस्तान पिछड़ रहा है।
पाकिस्तान का आखिरी ग्रुप मुकाबला 18 फरवरी को नामीबिया क्रिकेट टीम के खिलाफ होगा। यदि पाकिस्तान यह मैच जीत लेता है तो सुपर-8 में उसकी एंट्री तय हो जाएगी। लेकिन अगर नामीबिया उलटफेर कर देता है तो यूएसए इतिहास रचते हुए सुपर-8 में पहुंच जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और अब सभी की निगाहें 18 फरवरी के मुकाबले पर टिकी हैं, जहां से सुपर-8 की आखिरी तस्वीर साफ होगी।










