वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 के लिए मंगलवार से 28 कोर्स में दोबारा आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए समर्थ पोर्टल पर लिंक सक्रिय कर दिया गया है।
किन कोर्स में मिल रहा मौका
विश्वविद्यालय में इस बार भी कुछ सीटें खाली रह गई हैं। इनमें पारिवारिक जीवन शिक्षा और काउंसिलिंग में पीजी डिप्लोमा, एमए मास कम्युनिकेशन, एमए दर्शनशास्त्र समेत कई प्रमुख कोर्स शामिल हैं।
-
पीजी स्तर पर 9 कोर्स
-
पीजी डिप्लोमा के 9 कोर्स
-
भाषा के 7 कोर्स
-
सर्टिफिकेट के 4 कोर्स
आवेदन की अंतिम तिथि
इन खाली सीटों पर 2 सितंबर से 7 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि कुलपति के निर्देश के बाद समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है, ताकि छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त अवसर मिल सके।










