इस हफ्ते धमाल मचाने आ रही ये 10 बड़ी फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवंबर महीने में हर हफ्ते नई फिल्मों की रिलीज ने सिनेमाघरों में खूब रौनक बढ़ाई। बॉक्स ऑफिस पर लगातार टकराव के बीच अब महीने का आखिरी सप्ताह भी दर्शकों के लिए कई नई बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्मों का पैक लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं।

तेरे इश्क में

  • कृति सेनन और धनुष की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म तेरे इश्क में 28 नवंबर को रिलीज होगी।

  • इसे आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है।

  • फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में थिएटर्स में उतरेगी।

गुस्ताख इश्क

  • डिजाइनर मनीष मल्होत्रा इस फिल्म के साथ बतौर निर्माता डेब्यू कर रहे हैं।

  • फिल्म में फातिमा सना शेख और विजय वर्मा रोमांस करते नजर आएंगे।

  • विभु पूरी की डायरेक्शन में बनी गुस्ताख इश्क में नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिका में हैं।

आंध्र किंग तलुका

  • राम पोथिनेनी स्टारर यह तेलुगु फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होगी।

  • इसे महेश बाबू पचीगोला ने डायरेक्ट किया है।

  • फिल्म में उपेंद्र राव, भाग्यश्री बोरसे, राव रमेश और मुरली शर्मा भी नजर आएंगे।

बीपी 180

  • तमिल क्राइम थ्रिलर बीपी 180 में डेनियल बालाजी मुख्य भूमिका निभाएंगे।

  • 28 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में तान्या एस. रविचंद्रन, के. भाग्यराज और अरुलडोस भी शामिल हैं।

बैंक ऑफ भाग्यलक्ष्मी

  • दीक्षित शेट्टी की कन्नड़ क्राइम कॉमेडी फिल्म बैंक ऑफ भाग्यलक्ष्मी 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर आएगी।

  • फिल्म में बृंदा आचार्य, साधु कोकिला, श्रुति हरिहरन और गोपालकृष्ण देशपांडे भी नजर आएंगे।

  • इसे अभिषेक मंजूनाथ ने डायरेक्ट किया है।

विक्टोरिया

  • मलयालम क्राइम ड्रामा विक्टोरिया 28 नवंबर को रिलीज हो रही है।

  • इसमें मीनाक्षी जयन, श्रीशमा चंद्रन, दर्शना विकास और स्टीजा मैरी जैसे कलाकार हैं।

जूटोपिया 2

  • चर्चित एनिमेशन फिल्म जूटोपिया का सीक्वल 28 नवंबर को रिलीज होगा।

  • इस एडवेंचर फिल्म को जेरेड बुश और बायरन हॉवर्ड ने निर्देशित किया है।

एटर्निटी

  • 28 नवंबर को हॉलीवुड की रोम-कॉम एटर्निटी थिएटर्स में दस्तक देगी।

  • इस फिल्म में एलिजाबेथ ओल्सेन, माइल्स टेलर और कैलम टर्नर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

  • निर्देशन डेविड फ्रेयन ने किया है।

रिवॉल्वर रीता

  • कीर्ति सुरेश की तमिल क्राइम फिल्म रिवॉल्वर रीता भी 28 नवंबर को रिलीज हो रही है।

  • राधिका शरथकुमार, सुनील और रेडिन किंग्सले भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखेंगे।

मारनामी

  • रिशित शेट्टी की कन्नड़ फैमिली थ्रिलर मारनामी 28 नवंबर को रिलीज होगी।

  • फिल्म में ऋत्विक मथाड, चैत्रा जे. अचार, प्रकाश थुमिनाद और सोनू गौड़ा अहम भूमिकाओं में होंगे।

नवंबर का आखिरी सप्ताह फिल्म प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा, क्योंकि विभिन्न भाषाओं की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार मुकाबला पेश करने वाली हैं।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें