ईरान संघर्ष पर बोले ट्रंप का रिएक्शन, बोले- ईरानी नौसेना को तबाह कर दिया, तेल की कीमतों पर भी दी प्रतिक्रिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के ठिकानों पर जारी हमलों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कार्रवाई में ईरान की नौसेना को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है और अब वह समुद्र की तलहटी में है।

एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि यह एक छोटा ऑपरेशन है, लेकिन इसके जरिए बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा रहा है।

दूसरे सप्ताह में पहुंचा संघर्ष

अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई अब दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। अमेरिकी सेना और इजरायली वायुसेना तेहरान समेत कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर लगातार हमले कर रही हैं।

इन हमलों के बीच ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। रिपोर्टों के अनुसार ईरान ने मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। खासतौर पर संयुक्त अरब अमीरात में कई स्थानों पर हमलों की खबर सामने आई है, जिनमें दुबई के आसपास के इलाकों का भी जिक्र किया जा रहा है।

इसके अलावा सऊदी अरब की तेल उत्पादन इकाइयों पर भी हमले की आशंका जताई जा रही है।

तेल की कीमतों पर क्या बोले ट्रंप

तेल की बढ़ती कीमतों के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को पहले से अंदाजा था कि इस युद्ध का असर तेल बाजार पर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि कीमतें पहले बढ़ेंगी, लेकिन उसके बाद तेजी से गिरेंगी। ट्रंप ने दावा किया कि यह कार्रवाई दुनिया से एक बड़े “कैंसर” को खत्म करने के लिए की जा रही है।

हमास के हमले का भी किया जिक्र

ट्रंप ने अपने बयान में हमास द्वारा 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर किए गए हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया को उस घटना को नहीं भूलना चाहिए और पिछले वर्षों में जो कुछ हुआ है, उसे भी ध्यान में रखना जरूरी है।

ट्रंप ने कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई न केवल अमेरिका या इजरायल के लिए, बल्कि पूरे मध्य-पूर्व और दुनिया की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्थिति किस दिशा में जाती है, यह देखना होगा।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें