आजमगढ़ में शिवपाल यादव का ओमप्रकाश राजभर पर हमला, बोले- छोटे स्तर के लोगों का जवाब नहीं…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे। यहां सठियांव क्षेत्र में पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करौली के आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोला।

2027 में सपा सरकार बनने का दावा

शिवपाल यादव ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी आजमगढ़ की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

राजभर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि छोटे स्तर के लोगों का जवाब देना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ओम प्रकाश राजभर आज उनकी पार्टी की वजह से ही विधायक बने हैं। शिवपाल ने व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी इतनी ही मजबूत है तो उन्हें सीधे प्रधानमंत्री बन जाना चाहिए।

महिला सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हाल की घटनाएं इन दावों की सच्चाई सामने ला रही हैं।

भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप

शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विश्वास” का नारा देने वाली सरकार ने किसी को भी विश्वास में नहीं लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड टूट चुके हैं।

उन्होंने जीएसटी वसूली और बजट खर्च को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए और गड्ढा मुक्त सड़कों के दावे को भी विफल बताया।

शंकराचार्य मामले पर भी दी प्रतिक्रिया

इस दौरान उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर दर्ज मुकदमे के मुद्दे पर भी भाजपा पर निशाना साधा। शिवपाल यादव ने कहा कि शंकराचार्य पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है और उन्हें अदालत से राहत भी मिली है। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय उन्हें अदालत से ही मिलेगा।

नीतीश कुमार पर भी की टिप्पणी

वहीं नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के लोग उन्हें दो बार प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन वह राज्य

सभा जाकर ही संतुष्ट हो गए।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें