लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन तबादलों में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार आईपीएस रामकुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) लॉजिस्टिक्स नियुक्त किया गया है, जबकि आईपीएस राजकुमार को एडीजी मानवाधिकार की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आईपीएस ज्योति नारायण को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन बनाया गया है।
इसके अलावा आईपीएस डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी यूपी पुलिस मुख्यालय, प्रशांत कुमार को एडीजी प्रशासन, तरुण गाबा को एडीजी सुरक्षा और आशुतोष कुमार को एडीजी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस अपर्णा कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है।
अन्य तबादलों में मोदक राजेश डी. राव को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) स्थापना, आरके भारद्वाज को आईजी रेलवे, किरण एस को आईजी लखनऊ परिक्षेत्र, आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को आईजी भ्र.नि.स. लखनऊ, अमित वर्मा को आईजी ईओडब्ल्यू और डॉ. अखिलेश कुमार निगम को आईजी सीआईडी नियुक्त किया गया है। वहीं, आईपीएस एन. कोलांची को आईजी रेलवे प्रयागराज और राजीव मल्होत्रा को आईजी यूपी सीआईएफएस लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही आईपीएस रोहन पी. कनय को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) विशेष जांच, यूपी लखनऊ बनाया गया है। मो. इमरान को डीआईजी भवन एवं कल्याण, आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा को डीआईजी पीटीएस जालौन और आईपीएस विजय ढुल को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।










