UP: 2026 का छुट्टियों का कैलेंडर हुआ जारी, इन 24 दिनों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक और वैकल्पिक अवकाशों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, इस बार भी छुट्टियों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। कुल 24 सार्वजनिक अवकाश और 31 निर्बंधित (वैकल्पिक) छुट्टियाँ शामिल की गई हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि गुरु गोविंद सिंह जयंती को अब 5 जनवरी की बजाय तिथि के अनुसार 27 दिसंबर 2025 को मनाया जाएगा। इसी वजह से इसे 2026 के अवकाश सूची से हटा दिया गया है।

कैलेंडर की प्रमुख बातें

  • 2026 में 6 सार्वजनिक अवकाश शुक्रवार को और 3 सोमवार को पड़ रहे हैं।

  • रविवार के साथ मिलाकर कुल 9 मौकों पर लगातार दो दिन की छुट्टी मिलेगी। इससे लोगों को यात्रा और घूमने-फिरने के कई अवसर मिलेंगे।

2026 के प्रमुख सार्वजनिक अवकाश

  • 3 जनवरी (शनिवार) – हजरत अली जन्मदिन

  • 26 जनवरी (सोमवार) – गणतंत्र दिवस

  • 15 फरवरी (रविवार) – महाशिवरात्रि

  • 2 मार्च (सोमवार) – होलिका दहन

  • 4 मार्च (बुधवार) – होली

  • 21 मार्च (शनिवार) – ईद-उल-फितर

  • 26 मार्च (गुरुवार) – राम नवमी

  • 31 मार्च (मंगलवार) – महावीर जयंती

  • 3 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे

  • 14 अप्रैल (मंगलवार) – डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

  • 1 मई (शुक्रवार) – बुद्ध पूर्णिमा

  • 27 मई (बुधवार) – बकरीद

  • 26 जून (गुरुवार) – मोहर्रम

  • 15 अगस्त (शनिवार) – स्वतंत्रता दिवस

  • 28 अगस्त (शुक्रवार) – रक्षा बंधन

  • 4 सितंबर (शुक्रवार) – जन्माष्टमी

  • 2 अक्टूबर (शुक्रवार) – महात्मा गांधी जयंती

  • 20 अक्टूबर (मंगलवार) – दशहरा (महानवमी/विजयादशमी)

  • 8 नवंबर (रविवार) – दीपावली

  • 9 नवंबर (सोमवार) – गोवर्धन पूजा

  • 11 नवंबर (बुधवार) – भैया दूज

  • 24 नवंबर (मंगलवार) – गुरु नानक जयंती

  • 25 दिसंबर (शुक्रवार) – क्रिसमस डे

सरकार ने यह भी बताया है कि चंद्र दर्शन पर आधारित त्योहारों की छुट्टियाँ स्थानीय प्रशासन द्वारा चंद्रमा के दर्शन के आधार पर तय की जा सकती हैं। वहीं, वैकल्पिक अवकाशों में नववर्ष, मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, रविदास जयंती, छठ पूजा, क्रिसमस ईव सहित 31 विकल्प शामिल हैं।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें