Power Cut : वाराणसी के इन इलाकों में आज सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बत्ती रहेगी गुल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। अनुरक्षण कार्य के चलते गुरुवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने जानकारी दी है कि चौकाघाट उपकेंद्र का नॉटी इमली फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगा। इसी तरह विद्यापीठ उपकेंद्र के बादशाह बाग और हरीनगर फीडर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। वहीं, डाफी उपकेंद्र का अशोकपुरम फीडर दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक बंद रहेगा।

फीडरों के शटडाउन के कारण इनसे जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली नहीं मिलेगी। विभाग का कहना है कि अनुरक्षण कार्य से आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

अधिकारियों ने अपील की है कि उपभोक्ता निर्धारित समय के दौरान असुविधा को ध्यान में रखते हुए अपनी आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें