UP Weather : उत्तर प्रदेश में मानसून का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगा समेत 10 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के 45 जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, 13 अगस्त को पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी, जबकि पूर्वांचल में अधिकांश जगहों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना है।
14 अगस्त को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 15 और 16 अगस्त को यहां कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, हालांकि पूर्वांचल में बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी। 18 अगस्त तक कुछ जिलों में हल्की बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी।
बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट इन जिलों में
-
आज अलर्ट वाले जिले: बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर और बांदा।
भारी बारिश की संभावना वाले जिले
-
आज: सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, उन्नाव, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली।
मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना वाले जिले
-
ललितपुर, झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा।
हल्की बारिश की संभावना वाले जिले
-
शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद।
तापमान में बदलाव
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अगले 2-3 दिनों बाद तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।










