UP Weather : उत्तर प्रदेश इन दिनों मानसून के चरम पर है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और बरसात लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। सावन की अधूरी कसक अब भादों में पूरी होती नजर आ रही है। पिछले कई दिनों से मौसम सुहावना है, लेकिन लगातार बरसात ने मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।
आज भी प्रदेश का मौसम बारिश से भरा रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। सुबह नोएडा में बूंदाबांदी के साथ दिन की शुरुआत हुई, जबकि पश्चिमी यूपी के कई जिलों में दिनभर झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है।
बुधवार को लखनऊ, आगरा, उरई, बस्ती, बांदा, सुल्तानपुर और अयोध्या समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, वहीं कुछ जिलों में बादल बरसने से रूठे रहे, जिससे उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी वाले जिले:
-
पश्चिमी यूपी: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और आसपास के क्षेत्र – भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना।
-
अन्य जिले: फर्रुखाबाद, कन्नौज, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मैनपुरी, इटावा, लखीमपुर खीरी, हरदोई, औरैया और अमरोहा – भारी बारिश का अलर्ट।
इसके अलावा, 15 अगस्त को भी कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।










