Gallantry Awards 2025: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी-उत्तराखंड के इन पुलिस कर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री और राष्ट्रपति मेडल, देखें लिस्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Gallantry Awards 2025 : स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर देशभर के पुलिस, फायर ब्रिगेड, होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस (HG&CD) और करेक्शनल सर्विस के 1090 कर्मियों को वीरता एवं सेवा पदकों से सम्मानित किया गया। इसमें 233 कर्मियों को गैलेंट्री मेडल (GM), 99 को राष्ट्रपति पदक (PSM) और 758 को मेधावी सेवा पदक (MSM) प्रदान किए जाएंगे। सम्मान पाने वालों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के भी कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं।

यूपी और उत्तराखंड के पदक विजेता

भारत सरकार की सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पुलिस सर्विस के तहत 17 कर्मियों को गैलेंट्री मेडल, 6 को राष्ट्रपति पदक और 72 को MSM मिलेगा। वहीं, उत्तराखंड में 1 को PSM और 5 को MSM से सम्मानित किया जाएगा।

फायर सर्विस में यूपी को 1 PSM और 4 MSM, जबकि उत्तराखंड को 1-1 पदक मिलेगा।
होम गार्ड और सिविल डिफेंस श्रेणी में यूपी को 1 गैलेंट्री मेडल, 1 PSM और 6 MSM, जबकि उत्तराखंड को 3 MSM प्रदान किए जाएंगे।


यूपी में MSM पाने वाले प्रमुख अधिकारी

लक्ष्मी निवास मिश्रा (पुलिस अधीक्षक), अनिल कुमार (अपर पुलिस अधीक्षक), अनिल कुमार झा (अपर पुलिस अधीक्षक), अजीजुल हक (अपर पुलिस अधीक्षक), नरेंद्र प्रताप सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक), शैलेंद्र कुमार सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक) समेत कुल 72 अधिकारी और कर्मचारी इस सूची में शामिल हैं।

उत्तराखंड में MSM विजेता:
जगदीश चंद्र (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), प्रतिमा भट्ट (असिस्टेंट कमांडेंट), सौहकर सिंह (उप निरीक्षक), नवीन चंद्र सेमवाल (उप पुलिस अधीक्षक) और मुजीबुल हसन (कांस्टेबल)।


यूपी में राष्ट्रपति पदक (PSM) पाने वाले अधिकारी

किल्लाडा सत्य नारायण (अपर महानिदेशक), डॉ. संजीव गुप्ता (अपर महानिदेशक), कुलदीप नारायण (उप महानिरीक्षक), राजेश कुमार सिंह (उप महानिरीक्षक), अवध नारायण (उप निरीक्षक), तारा चंद्र (उप निरीक्षक)।

उत्तराखंड में PSM विजेता:
नारायण सिंह नपलच्याल (महानिरीक्षक)।


यूपी में गैलेंट्री मेडल पाने वाले

मुनीश प्रताप सिंह चौहान (इंस्पेक्टर), अक्षय परवीर कुमार त्यागी (सब इंस्पेक्टर), राजन कुमार (कांस्टेबल प्रथम), मुकेश सिंह (कांस्टेबल), दीपक कुमार सिंह (उप पुलिस अधीक्षक), हेमंत भूषण सिंह (इंस्पेक्टर) समेत कुल 17 अधिकारी।

होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस (UP):
अमरनाथ मिश्रा (चीफ वार्डन) को गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा।


पदकों का महत्व

  • गैलेंट्री मेडल (GM): असाधारण साहसिक कार्य और वीरता के लिए।

  • राष्ट्रपति पदक (PSM): विशिष्ट सेवा और उत्कृष्ट कार्य के लिए।

  • मेधावी सेवा पदक (MSM): कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट योगदान के लिए।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें