UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग (UP Weather Update) ने राज्य के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी दी है। विशेष रूप से 18 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी यूपी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र (डिप्रेशन) के कारण कई जिलों में मौसम और ज्यादा बिगड़ सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें और सुरक्षित स्थानों से बाहर न निकलें।
इन 10 जिलों में हो सकती है भारी से अत्यधिक बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जुलाई को इन जिलों और आसपास के क्षेत्रों में जबरदस्त वर्षा होने के आसार हैं:
-
बांदा
-
चित्रकूट
-
कानपुर देहात
-
मथुरा
-
आगरा
-
फिरोजाबाद
-
इटावा
-
औरैया
-
जालौन
-
हमीरपुर
निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि मूसलाधार बारिश से जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली की कटौती जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
तेज हवाओं का अलर्ट – हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है
कुछ इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने आगाह किया है कि इन जिलों में 30-40 किमी/घंटा की औसत रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो 50 किमी/घंटा तक जा सकती हैं:
-
मथुरा
-
हाथरस
-
एटा
-
आगरा
-
फिरोजाबाद
-
मैनपुरी
-
इटावा
-
औरैया
-
जालौन
-
झांसी
-
ललितपुर
तेज हवा से पेड़ गिरने या कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका है, इसलिए लोगों को सतर्क रहना जरूरी है।
47 जिलों में बिजली गिरने का खतरा – वज्रपात से रहें सावधान
मौसम विभाग ने बताया है कि यूपी के 47 जिलों में बिजली गिरने और गरज-चमक की प्रबल संभावना है। वज्रपात से जानमाल का नुकसान हो सकता है, इसलिए ये सावधानियां जरूर बरतें:
-
खुले मैदान में जाने से बचें
-
पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे न खड़े हों
-
मोबाइल फोन का प्रयोग सीमित करें
-
घर के अंदर सुरक्षित स्थान पर ही रहें
आगामी 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान – भारी बारिश की बनी रहेगी संभावना
-
17-23 जुलाई: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और पूर्वी यूपी में बिखरी हुई भारी वर्षा हो सकती है।
-
18, 20 और 21 जुलाई: पश्चिमी यूपी में भारी बारिश के आसार हैं।
-
पूरे सप्ताह: पहाड़ी और मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा संभव।
देश के अन्य हिस्सों में भी जारी हुआ अलर्ट
-
बहुत भारी बारिश: कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिमी यूपी
-
भारी बारिश: आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत के राज्य
-
तेज हवाओं के साथ गरज-चमक: मध्य प्रदेश, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा
-
सामान्य गरज-चमक: छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना आदि










