UPSC CSE 2026 का नोटिफिकेशन जारी : 933 पदों पर होगी भर्ती, जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी डिटेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 4 फरवरी 2026 को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस वर्ष सिविल सेवा के तहत कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने आवेदन करते समय फोटो और सिग्नेचर के सही फॉर्मेट पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है, क्योंकि गलत साइज या फॉर्मेट होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

आवेदन शुल्क की जानकारी

UPSC CSE (Prelims) 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, OBC और EWS श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को ₹100 शुल्क देना होगा। यह भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या UPI के जरिए किया जा सकता है।
वहीं महिला उम्मीदवारों, SC/ST और बेंचमार्क विकलांगता (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

जो अभ्यर्थी CSE (Mains) 2026 के लिए चयनित होंगे, उन्हें प्रीलिम्स का परिणाम घोषित होने के बाद 10 दिनों के भीतर ₹200 की अतिरिक्त फीस जमा करनी होगी। यह शुल्क भी छूट वाली श्रेणियों पर लागू नहीं होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी / आवेदन शुरू: 4 फरवरी 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026 (शाम 6 बजे तक)

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 24 मई 2026

  • मुख्य परीक्षा (Mains): 21 अगस्त 2026 से

आवेदन कैसे करें?

UPSC में आवेदन के लिए One Time Registration (OTR) अनिवार्य है।

  1. OTR रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले upsconline.nic.in पर जाकर OTR पूरा करें।

  2. लॉगिन: ईमेल/मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करें।

  3. Part-I रजिस्ट्रेशन: व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और पता भरें।

  4. फीस भुगतान: सामान्य/OBC/EWS (पुरुष) के लिए ₹100; अन्य श्रेणियों के लिए शून्य।

  5. Part-II रजिस्ट्रेशन: फोटो, सिग्नेचर और फोटो आईडी प्रूफ अपलोड करें।

  6. परीक्षा केंद्र चयन: अपनी पसंद का केंद्र चुनकर फॉर्म फाइनल सबमिट करें।

पात्रता मानदंड

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

  • आयु सीमा: 1 अगस्त 2026 के अनुसार 21 से 32 वर्ष। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

कितने अटेम्प्ट्स की अनुमति?

  • सामान्य वर्ग: 6 प्रयास

  • OBC: 9 प्रयास

  • PwBD (GL/EWS/OBC): 9 प्रयास

  • SC/ST: असीमित प्रयास

डायरेक्ट लिंक

  • आधिकारिक वेबसाइट / नोटिफिकेशन: upsconline.nic.in (What’s New सेक्शन)

  • ऑनलाइन आवेदन: upsconline.nic.in

UPSC ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें