लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बुधवार देर रात 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जारी इस सूची में मुख्यालय स्तर के अहम पदों के साथ-साथ अयोध्या रेंज, कई कमिश्नरेट और 11 जिलों के पुलिस कप्तानों (एसपी/एसएसपी) की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
सरकार के इस कदम को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध नियंत्रण में तेजी लाने और संवेदनशील इलाकों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्यालय और रेंज स्तर पर अहम तैनाती
-
सुजीत पांडे को पुलिस महानिदेशक (डीजी), फायर सर्विसेज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-
प्रवीण कुमार को लखनऊ जोन का नया अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है।
-
के. एस. इमानुएल को डीजीपी का जीएसओ नियुक्त किया गया।
-
सोमेन बर्मा को अयोध्या रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है।
-
अभिषेक यादव को डीआईजी, एटीएस लखनऊ की जिम्मेदारी मिली।
-
आशीष तिवारी डीआईजी, टेक्निकल सर्विसेज लखनऊ बनाए गए।
-
प्रताप गोपेंद्र यादव को डीआईजी, यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ पर तैनाती दी गई।
-
विनोद कुमार सिंह को आईजी, डॉ. अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद बनाया गया।
11 जिलों में बदले पुलिस कप्तान
-
अविनाश पांडे – एसएसपी, मेरठ
-
डॉ. कौस्तुभ – एसएसपी, गोरखपुर
-
अभिनंदन – एसएसपी, सहारनपुर
-
कुंवर अनुपम सिंह – एसपी, जौनपुर
-
डॉ. ख्याति गर्ग – एसपी, लखीमपुर खीरी
-
यशवीर सिंह – एसपी, बस्ती
-
चारू निगम – एसपी, सुल्तानपुर
-
अपर्णा रजत कौशिक – एसपी, मिर्जापुर
-
रवि कुमार – एसपी, रायबरेली
कमिश्नरेट स्तर पर बदलाव
-
आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी कमिश्नरेट बनाया गया।
-
राजकरण नैय्यर को अपर पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद कमिश्नरेट की जिम्मेदारी मिली।
-
संकल्प शर्मा और विपिन टाडा को संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट नियुक्त किया गया।
सरकार ने साफ किया है कि यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक सर्जरी से प्रदेश में अपराध पर लगाम लगाने और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।









