पवन सिंह ने अंजलि राघव विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले- माफी चाहता हूं…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन पर आरोप लगा कि उन्होंने हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव को बिना अनुमति गलत तरीके से छुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों कलाकारों को कड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

अंजलि की सफाई और इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान

घटना के बाद अंजलि राघव ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्हें उस समय पता ही नहीं चला था कि पवन सिंह ने उन्हें छुआ है। उन्हें लगा कि वह उनके कपड़ों से कोई टैग हटा रहे हैं। हालांकि, इस विवाद के चलते अंजलि ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की कि वह अब भोजपुरी सिनेमा से दूरी बना लेंगी।

पहली बार बोले पवन सिंह

अंजलि के इस ऐलान के बाद पवन सिंह ने पहली बार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,
“अंजलि जी, व्यस्त शेड्यूल की वजह से मैं आपका लाइव नहीं देख सका। जब मुझे इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो मुझे बेहद दुख हुआ। मेरा आपके प्रति किसी भी तरह का गलत इरादा नहीं था, क्योंकि हम दोनों कलाकार हैं। इसके बावजूद अगर मेरे किसी व्यवहार से आपको तकलीफ पहुंची है तो उसके लिए मैं दिल से क्षमा चाहता हूं।”

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें