Varanasi : गंगा नदी ऊफान पर, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर, 5 वार्डों के 511 लोग प्रभावित

Ganga

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Varanasi : काशी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब यह चेतावनी बिंदु के बेहद करीब पहुंच गया है। शनिवार सुबह 10 बजे तक गंगा का जलस्तर 69.94 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से सिर्फ 32 सेंटीमीटर नीचे है। गंगा में 1 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हो रही बढ़त से प्रशासन और आमजन दोनों की चिंता बढ़ गई है।

गंगा के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से वरुणा नदी में भी उलट प्रवाह देखने को मिल रहा है। वरुणा के जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोतरी से नदी किनारे बसे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कई घरों में पानी घुसने का खतरा मंडरा रहा है, जिससे स्थानीय लोग सतर्क हो गए हैं।

प्रभावित इलाकों में राहत की पहल शुरू

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक वाराणसी नगर क्षेत्र के 5 वार्डों के 511 लोग बाढ़ की स्थिति से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए 4 राहत शिविरों को सक्रिय कर दिया है। इन शिविरों में प्रभावित लोगों के लिए रहने, खाने और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन अलर्ट मोड में

जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। नदी किनारे के इलाकों पर नजर रखी जा रही है और नावों की व्यवस्था भी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जलस्तर में इसी तरह वृद्धि होती रही, तो जल्द ही और राहत केंद्रों को सक्रिय किया जाएगा।

जनता से अपील

प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। जरूरत पड़ने पर राहत शिविरों में जाने के लिए तैयार रहें।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें