YouTube का गोल्डन प्ले बटन कैसे मिलता है? जानिए पूरे प्रोसेस और जरूरी शर्तें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

YouTube Golden Button : आजकल YouTube पर वीडियो बनाकर पहचान बनाना और फेमस होना लाखों लोगों का सपना बन गया है। जैसे-जैसे आपके चैनल पर सब्सक्राइबर्स की गिनती बढ़ती है, वैसे ही YouTube भी आपकी मेहनत को पहचान देता है- अवॉर्ड्स के ज़रिए। इन्हीं में से एक है गोल्डन प्ले बटन, जो YouTube का एक बेहद खास और प्रेस्टिजियस अवॉर्ड माना जाता है। लेकिन क्या सिर्फ 10 लाख सब्सक्राइबर्स ही काफी हैं? आइए, जानते हैं इस अवॉर्ड से जुड़ी हर अहम बात।

गोल्डन प्ले बटन कब मिलता है?

YouTube पर जब किसी चैनल के 10 लाख (1 मिलियन) सब्सक्राइबर पूरे हो जाते हैं, तब वह गोल्डन प्ले बटन के लिए योग्य माना जाता है। यह एक सुंदर-सी प्लेट होती है, जिस पर चैनल का नाम लिखा होता है और इसे YouTube सीधे आपके घर तक पहुंचाता है।

क्या सिर्फ सब्सक्राइबर्स ही काफी हैं?

नहीं। सिर्फ संख्या काफी नहीं है। YouTube यह भी देखता है कि सब्सक्राइबर्स ऑर्गेनिक यानी असली हों। अगर आपने किसी तरह की फर्जी सब्सक्राइबर सर्विस का इस्तेमाल किया है, तो अवॉर्ड नहीं मिलेगा। साथ ही, चैनल को YouTube की कम्युनिटी गाइडलाइंस, टर्म्स ऑफ सर्विस और कॉपीराइट रूल्स का पालन करना ज़रूरी है।

कैसे होती है चैनल की जांच?

जैसे ही आप 10 लाख सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार करते हैं, YouTube की टीम चैनल की मैन्युअल समीक्षा (Review) करती है। इसमें यह देखा जाता है कि हाल के दिनों में कोई नियम उल्लंघन, कॉपीराइट क्लेम या स्पैम की शिकायत तो नहीं आई है। अगर सब कुछ ठीक रहता है, तभी आगे की प्रक्रिया शुरू होती है।

कैसे मिलेगा गोल्डन बटन?

अगर आपका चैनल सभी मापदंडों पर खरा उतरता है, तो आपको YouTube के Creator Dashboard पर एक नोटिफिकेशन मिलेगा। उसमें एक रिडेम्प्शन कोड होता है। इस कोड की मदद से आप अपने अवॉर्ड के लिए ऑर्डर कर सकते हैं। बस आपको डिलीवरी एड्रेस और कुछ अन्य जानकारी भरनी होती है, और कुछ ही हफ्तों में आपका गोल्डन प्ले बटन आपके घर पहुंच जाता है।

किन कारणों से मिल सकता है इंकार?

अगर YouTube को लगता है कि आपने कोई फर्जी तरीका अपनाया है, जैसे फेक सब्सक्राइबर्स या बार-बार नियम तोड़े हैं, तो वह आपको यह अवॉर्ड देने से इनकार कर सकता है। साथ ही, अगर आपका चैनल लंबे समय से निष्क्रिय (inactive) है या अक्सर नीतियों का उल्लंघन करता रहा है, तब भी अवॉर्ड रिजेक्ट किया जा सकता है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें