वाराणसी का ‘मल्टी टैलेंटड न्नहा स्टार’: पांच साल की उम्र में कराटे और म्यूजिक में कमाल दिखा रहा त्रिशांत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिस उम्र में बच्चे ढंग से चलाना और बोलना भी नहीं जानते हो उस उम्र में अगर कोई बच्चा कराटे की ट्रेनिंग लेने लगे, तो ये सुनकर शायद हर किसी को हैरानी हो, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही बच्चे से रूबरु कराएंगे जो कि तीन साल की उम्र से ही कराटे कर रहा है। इतना ही नहीं ये बच्चा पियानो, ड्रम भी बजाना बखूबी जानता है। तो आइए जानते है कि कौन हे बच्चा और इसके इस मल्टी टैलेंट के बारे में…

जानें कौन है ये मल्टी टैलेंटेड नन्हा स्टार

हम जिस बच्चे की बात कर रहे है वो वाराणसी के रहने वाले है, जिनका नाम है त्रिशांत प्रसाद। इनकी उम्र महज पांच साल है, लेकिन इनके सपने काफी बड़े है। बचपन से ही त्रिशांत की रुचि कराटे में रही। इसके साथ ही म्यूजिक में भी इनका इंटरेस्ट है।

तीन साल की उम्र से कराटे की शुरुआत

त्रिशांत के पिता होमी प्रसाद, जो मूल रूप से समस्तीपुर (बिहार) के रहने वाले हैं, बताते हैं कि वे पिछले चार वर्षों से वाराणसी में रह रहे हैं और निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी भी निजी क्षेत्र में नौकरी करती हैं। बाबा विश्वनाथ की नगरी उन्हें इतनी पसंद आई कि अब यहीं बसने का फैसला कर लिया।

त्रिंशात के पिता

 

उन्होंने बताया कि आज का दौर कॅाम्पटिशन का है, अगर बच्चे में शुरू से ही कोई प्रतिभा दिखे, तो उसे आगे बढ़ाना चाहिए। इसी सोच के साथ जब त्रिशांत तीन साल के हुए, तो उन्होंने कराटे में एडमिशन कराने का निर्णय लिया। शुरुआत में ट्रेनिंग सेंटर ने उम्र कम होने की वजह से मना कर दिया, लेकिन इंटरव्यू के दौरान बच्चे की प्रतिभा देखकर उसे ट्रेनिंग देने के लिए तैयार हो गए।

कराटे के बाद त्रिशांत को संगीत की ओर भी प्रोत्साहित किया गया। पिता ने आगे बताया कि जब म्यूजिक गुरु के पास ले जाया गया, तो उन्होंने भी पहले उम्र कम होने की बात कही, लेकिन बच्चे की रुचि और क्षमता देखकर सिखाने का फैसला लिया। आज त्रिशांत पियानो, ड्रम, तबला, कांगो और जांबे जैसे वाद्य यंत्र बजा लेता है।

त्रिंशात ने बताया कि क्यों सीख रहे कराटे

नन्हे त्रिशांत ने बताया कि वह कराटे अपनी सुरक्षा के लिए सीख रहा है। वह रोज करीब चार घंटे प्रैक्टिस करते है। अब तक वह व्हाइट, येलो और ऑरेंज बेल्ट जीत चुके है और उनका टारगेट है ब्लैक बेल्ट हासिल करना।

अपनी उम्र के बच्चों के लिए दिया मैसेज

त्रिशांत ने अपनी उम्र के बच्चों के लिए संदेश देते हुए कहा कि उन्हें वही करना चाहिए, जो उन्हें पसंद हो और जिसमें उनका मन लगे।

गुरु की नजर में खास टैलेंटेड बच्चा

कराटे ट्रेनर मनीष विंद, जो खुद ब्लैक बेल्ट विजेता हैं, उन्होंने बताया कि त्रिशांत तीन साल की उम्र से ही उनसे कराटे सीख रहा है। इस उम्र में बच्चों का कराटे सीखना बेहद कठिन टास्क होता है, लेकिन त्रिशांत शुरू से ही प्रतिभाशाली रहा है। वह रोज दो घंटे मेरे साथ और दो घंटे क्लब में अन्य बच्चों के साथ प्रैक्टिस करता है। उनका सपना है कि त्रिंशात बैल्क बेल्ट जीते, जिसके लिए वो उन्हें ट्रेनिंग दे रहे है।

कोच मनीष बिंद के साथ प्रैक्टिस करते हुए त्रिशांत

देखें वीडियो

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें