उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को लिखा लेटर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भारत की राष्ट्रपति को संबोधित एक पत्र के माध्यम से भेजा, जिसमें उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सलाह और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के चलते वह यह निर्णय ले रहे हैं।

संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत इस्तीफा

राष्ट्रपति को भेजे अपने पत्र में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने लिखा, “स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार, मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत तत्काल प्रभाव से उपराष्ट्रपति पद से त्यागपत्र देता हूं।”

भावुक पत्र में जताया आभार

धनखड़ ने अपने पत्र में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद का आभार जताते हुए लिखा कि:

  • राष्ट्रपति के साथ कार्यकाल के दौरान बना सहयोगपूर्ण और सकारात्मक रिश्ता उन्हें हमेशा याद रहेगा।

  • प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद का सहयोग और मार्गदर्शन अमूल्य रहा, जिससे उन्होंने बहुत कुछ सीखा।

  • संसद के सभी माननीय सदस्यों से मिली सद्भावना और समर्थन को उन्होंने जीवन की अमूल्य स्मृति बताया

कार्यकाल के पहले छोड़ा पद

गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति के रूप में जगदीप धनखड़ का कार्यकाल वर्ष 2027 तक था, लेकिन उन्होंने कार्यकाल समाप्त होने से लगभग दो वर्ष पूर्व ही पद छोड़ने का निर्णय लिया है।

भारत के भविष्य पर जताया विश्वास

अपना पद छोड़ते हुए उन्होंने देश के भविष्य को लेकर आशावादी रुख भी दिखाया। “मैं भारत की वैश्विक उन्नति और अद्वितीय उपलब्धियों पर गर्व महसूस करता हूं और इसके उज्ज्वल भविष्य में अटूट विश्वास रखता हूं।”

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें