अब यूजर्स UPI के जरिए निकाल सकते हैं गोल्ड लोन या FD का पैसा, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अब UPI यूजर्स के लिए एक और बड़ी राहत की खबर है। सरकार और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डिजिटल पेमेंट को और अधिक आसान और व्यापक बनाने के लिए UPI से जुड़ी बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। 1 सितंबर 2025 से, यूजर्स अब सिर्फ सेविंग्स अकाउंट ही नहीं, बल्कि गोल्ड लोन, बिजनेस लोन और FD अकाउंट को भी UPI से लिंक कर पाएंगे। यानी अब आप अपनी लोन की रकम का ट्रांसफर भी PhonePe, Paytm और Google Pay जैसे UPI ऐप्स से कर सकेंगे।

बिना बैंक जाए निकाल सकेंगे लोन की रकम

अब तक UPI सिर्फ सेविंग अकाउंट या कुछ ओवरड्राफ्ट अकाउंट तक ही सीमित था। कुछ चुनिंदा RuPay क्रेडिट कार्ड को भी इससे जोड़ा गया था, लेकिन अब दायरा और बड़ा कर दिया गया है। नए नियमों के तहत ग्राहक बिना बैंक जाए गोल्ड लोन या पर्सनल लोन की रकम सीधे UPI ऐप से निकाल सकते हैं और जरूरी जगहों पर उसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

UPI पेमेंट में हुए बड़े बदलाव – जानिए क्या-क्या बदलेगा?

NPCI के नए नियमों के अनुसार:

  • अब P2P (Person to Person) के साथ P2PM (Person to Predefined Merchant) ट्रांजेक्शन भी संभव होंगे।

  • ग्राहक अब UPI से कैश भी निकाल सकेंगे, लेकिन इसकी एक दिन की सीमा ₹10,000 तय की गई है।

  • किसी भी UPI यूजर की एक दिन में अधिकतम पेमेंट लिमिट ₹1 लाख होगी।

  • साथ ही P2P लेन-देन की संख्या दिन में अधिकतम 20 बार तक सीमित रहेगी

लोन की रकम कहां खर्च कर सकते हैं, यह बैंक तय करेगा

हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि UPI के जरिए लोन की रकम कहां खर्च की जा सकती है, इसका निर्णय संबंधित बैंक करेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर आपने पर्सनल लोन लिया है, तो बैंक यह तय कर सकता है कि उस पैसे का इस्तेमाल आप हॉस्पिटल बिल, स्कूल फीस या कॉलेज की फीस जैसे जरूरी खर्चों के लिए ही कर सकें।

छोटे व्यापारियों को मिलेगा बड़ा फायदा

यह सुविधा खासतौर पर छोटे कारोबारियों के लिए फायदेमंद साबित होगी, जो बिजनेस के लिए 2-3 लाख रुपये तक का लोन लेते हैं। अब उन्हें पेमेंट के लिए बार-बार बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी। डिजिटल माध्यम से ही वे सीधे सप्लायर्स, सर्विस प्रोवाइडर्स या दुकानों को भुगतान कर सकेंगे।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें