यूपी में मौसम ने बदला मिजाज : सुबह-शाम ठंडक का अहसास, जानें आज कैसा रहेगा Weather

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में मौसम अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और शाम की हवा में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जबकि दिन में धूप के साथ सुहाना माहौल बना हुआ है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से कम रहेगा। पछुआ हवाओं के बहने से फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। सोमवार को प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट

अक्टूबर की शुरुआत में हुई बारिश के बाद से तापमान में स्पष्ट गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और रात के समय ठंडक महसूस की जा रही है, जबकि दिन में धूप होने के बावजूद गर्मी का असर कम है। सोमवार को भी यही स्थिति रही। कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 19.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 4.7°C और 1.9°C कम रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.6°C और न्यूनतम 18.1°C दर्ज किया गया था।

आज नहीं होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार मंगलवार को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और दिनभर धूप खिली रहेगी। सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। पीलीभीत, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर और लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है।

News Rastra
Author: News Rastra

न्यूज राष्ट्र

Leave a Comment

और पढ़ें