Bitchat App : ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार अपने नए प्रोजेक्ट ‘Bitchat App’ को लेकर। ये कोई आम मैसेजिंग ऐप नहीं है, बल्कि खास तौर पर बिना इंटरनेट के काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि डोर्सी ने इसे अपने “वीकेंड प्रोजेक्ट” के रूप में पेश किया, लेकिन इसका कॉन्सेप्ट काफी क्रांतिकारी है।
क्या है Bitchat और क्यों है खास?
Bitchat एक ऐसी पीयर-टू-पीयर मैसेजिंग ऐप है जो ब्लूटूथ तकनीक पर काम करती है। इसमें न तो मोबाइल नंबर की जरूरत होती है, न ईमेल ID की। मतलब, आप पूरी तरह से गुमनाम रहकर भी दूसरों से बातचीत कर सकते हैं। यह ऐप विशेष रूप से उन इलाकों के लिए फायदेमंद है जहां इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क कमजोर होता है।
कैसे करता है काम?
Bitchat का काम करने का तरीका थोड़ा अलग और तकनीकी रूप से स्मार्ट है:
-
यह ऐप ब्लूटूथ के जरिए आसपास मौजूद डिवाइसेज़ से जुड़ती है और एक तरह का मेश नेटवर्क तैयार करती है।
-
अगर आप किसी को मैसेज भेजना चाहते हैं लेकिन वह आपसे दूर है, तो आपका मैसेज आसपास के फोनों से ‘हॉप’ करता हुआ उस व्यक्ति तक पहुंच जाता है।
-
इस प्रक्रिया में न कोई सर्वर होता है, न कोई यूज़र आईडी। यानी बातचीत पूरी तरह डिसेंट्रलाइज्ड और प्राइवेट होती है।
क्या है सिक्योरिटी और प्राइवेसी का इंतज़ाम?
-
Bitchat में end-to-end encryption दिया गया है, जिससे सिर्फ भेजने और पाने वाला ही मैसेज पढ़ सकता है।
-
खुद ऐप भी इन मैसेजेस को एक्सेस नहीं कर सकती।
-
इसके अलावा, सभी मैसेज समय के साथ खुद-ब-खुद डिलीट हो जाते हैं, जिससे आपकी चैटिंग और भी गोपनीय बनी रहती है।
Bitchat की मुख्य खूबियां
-
इंटरनेट की जरूरत नहीं: सिर्फ ब्लूटूथ से चलता है
-
बिना रजिस्ट्रेशन के चैटिंग: न मोबाइल नंबर, न ईमेल की जरूरत
-
मेश नेटवर्किंग: आसपास के डिवाइसेज़ के जरिए मैसेज आगे बढ़ते हैं
-
पूरी तरह एन्क्रिप्टेड: मैसेज सुरक्षित और ऑटो-डिलीट
-
30 मीटर की रेंज में संपर्क: लोकल स्तर पर मजबूत कनेक्टिविटी
अभी कौन कर सकता है इस्तेमाल?
फिलहाल Bitchat बीटा टेस्टिंग फेज में है और सिर्फ कुछ iOS यूज़र्स के लिए Apple TestFlight के ज़रिए उपलब्ध है। इसकी लिमिट 10,000 यूज़र्स की थी, जो लॉन्च के तुरंत बाद भर गई।
जैक डोर्सी ने इस ऐप का व्हाइटपेपर और बीटा इनवाइट X (पहले ट्विटर) पर सार्वजनिक किया है। फिलहाल इसके Android वर्ज़न पर काम जारी है, और अधिकारिक लॉन्च की तारीख का इंतजार किया जा रहा है।










