71st National Film Awards : ’12th फेल’ में दमदार एक्टिंग के लिए विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

71st National Film Awards : बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने शानदार अभिनय से एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। फिल्म ’12th फेल’ में दमदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर से सम्मानित किया गया है। यह फिल्म विख्यात निर्देशक विद्यु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित है और यह सच्ची घटना पर आधारित है।

इस फिल्म में विक्रांत ने आईपीएस अफसर मनोज कुमार शर्मा की भूमिका निभाई है, जो गरीबी और संघर्ष के बीच से निकलकर UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पास करते हैं। विक्रांत ने इस किरदार को बड़ी ईमानदारी, सादगी और भावनात्मक गहराई से निभाया, जिसने दर्शकों को न सिर्फ जोड़ा, बल्कि उन्हें प्रेरित भी किया।

फिल्म को जहां दर्शकों से भरपूर प्यार मिला, वहीं समीक्षकों ने भी विक्रांत के अभिनय को उनके करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक बताया। उन्होंने जिस संकोच, साहस और जज़्बे को परदे पर उतारा, वो युवा पीढ़ी के लिए मिसाल बन गया।

टीवी से सिनेमा तक का सफर

विक्रांत मैसी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और धीरे-धीरे फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाई। हर किरदार में सच्चाई और गहराई लाने वाले विक्रांत अब इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद अभिनेताओं में गिने जाते हैं।

आने वाले प्रोजेक्ट

नेशनल अवॉर्ड की इस जीत के बाद विक्रांत मैसी जल्द ही मशहूर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की बायोपिक में नज़र आएंगे। यह एक और चुनौतीपूर्ण रोल होगा, जिसमें उनकी एक्टिंग की रेंज फिर से देखने को मिलेगी।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें