प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले CM Yogi पहुंचे वाराणसी, काशी विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में टेका मत्था

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

CM Yogi Varanasi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दिवसीय वाराणसी दौरे से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी पहुंचे। यहां उन्होंने काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। सावन माह में यह मुख्यमंत्री का बाबा विश्वनाथ दरबार में तीसरा आगमन रहा।

मुख्यमंत्री योगी का यह दौरा प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रम को लेकर अहम माना जा रहा है। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, साथ ही लगभग 2200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी, प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए शनिवार सुबह वाराणसी एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। दौरे को लेकर वे आयोजन स्थल पर तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे, जिससे प्रधानमंत्री का दौरा पूरी तरह सफल और सुव्यवस्थित हो।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी वाराणसी पहुंच चुके हैं। दोनों नेता प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और जनसभा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

प्रधानमंत्री का यह दौरा न केवल वाराणसी बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए विकास की नई सौगातें लेकर आ रहा है, जिससे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें