जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने की पहली पोस्ट, कहा- आप सभी के प्यार और साथ…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में वे चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आए हैं। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट साझा कर प्रशंसकों का आभार जताया।

राजपाल यादव ने पोस्ट में लिखा, “आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद।” इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी साझा की। उनकी इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी प्रतिक्रिया दी। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ने कमेंट करते हुए लिखा, “लव यू सर।” वहीं एक प्रशंसक ने लिखा, “अच्छे इंसान के साथ हमेशा अच्छा ही होता है।” कई यूजर्स ने कहा कि जो कलाकार दुनिया को हंसाता है, उसे दुखी नहीं देख सकते।

भतीजी की शादी के लिए मिली जमानत

जानकारी के मुताबिक, राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में अदालत में सरेंडर किया था, जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया। फिलहाल उन्हें अंतरिम जमानत मिली है, क्योंकि उनके परिवार में भतीजी की शादी है। इस मुश्किल दौर में फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनका समर्थन किया।

डांस वीडियो हुआ वायरल

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में वे पत्नी के साथ धोती-कुर्ता पहने डांस करते नजर आए। उनकी पत्नी भी सिर पर पल्लू लिए उनके साथ थिरकती दिखीं। फैंस ने उनके इस अंदाज को खूब पसंद किया और जमकर तारीफ की।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

काम की बात करें तो राजपाल यादव जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्मों भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे। दर्शकों को एक बार फिर उनकी कॉमेडी का इंतजार है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें