बाढ़ राहत शिविरों का प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने किया औचक निरीक्षण, बोले– सरकार हर संकट में साथ…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा वाराणसी जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान बाढ़ राहत शिविरों का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ वाराणसी दक्षिण के विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी भी मौजूद रहे।

मंत्रीद्वय ने सबसे पहले गोपी राधा इंटर कॉलेज, रविंद्रपुरी और फिर प्राथमिक कन्या विद्यालय, नगवाँ में बनाए गए राहत शिविरों का जायज़ा लिया। उन्होंने शिविर में ठहरे बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

“आप अकेले नहीं हैं, सरकार आपके साथ है”


प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने पीड़ितों को आश्वस्त करते हुए कहा, “आपदा की इस घड़ी में शासन और प्रशासन आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को बताएं, हर संभव मदद दी जाएगी।”

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने शिविर में रह रहे बच्चों से भी आत्मीयता से मुलाकात की और उन्हें चॉकलेट और बिस्किट बांटकर उनका मनोबल बढ़ाया।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बंदिता श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक प्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें