Varanasi के इन क्षेत्रों में आज तीन घंटे रहेगी बत्ती गुल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। शहर में फीडर विभक्तिकरण कार्य के चलते शुक्रवार, 1 नवंबर को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्यापीठ उपकेंद्र से जुड़े लल्लापुरा, काशी विद्यापीठ, बादशाह बाग, हरिनगर और आईपी मॉल फीडर से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

विभाग के अनुसार, यह शटडाउन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

बिजली विभाग ने बताया कि विभक्तिकरण कार्य पूरा होने के बाद विद्युत वितरण व्यवस्था और अधिक सुचारू एवं स्थायी होगी। अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि में आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें और बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें