बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा तोहफा, आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bihar Election : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए घोषणा की कि अब आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये कर दिया गया है।

1.14 लाख से अधिक सेविकाओं-सहायिकाओं को लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस फैसले से राज्यभर की लगभग 1.14 लाख आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को सीधा फायदा मिलेगा। विभाग को इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार लाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है और उनके इसी योगदान को सम्मान देने के लिए मानदेय बढ़ाया गया है।

सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

सीएम ने कहा कि इस बढ़ोतरी से सेविकाओं और सहायिकाओं का उत्साह और बढ़ेगा, जिससे समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) और बेहतर तरीके से लागू की जा सकेंगी। उन्होंने याद दिलाया कि नवंबर 2005 में एनडीए सरकार बनने के बाद से राज्य में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य सुधार के लिए लगातार काम किया जा रहा है, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों की अहम भूमिका रही है।

महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा की शुरुआत

इसी दिन मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि इस सेवा से महिलाओं का सफर और सुरक्षित व सुविधाजनक होगा। साथ ही, ई-टिकटिंग सिस्टम से लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें