वैश्विक बाजार में ट्रंप टैरिफ और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोने की कीमतें हाल के दिनों में तेजी से बढ़ रही थीं। त्योहारी सीजन नजदीक होने के कारण भी निवेशक और खरीदार सोने की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि, सोमवार 8 सितंबर 2025 को सोने और चांदी दोनों के भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
सोने का ताज़ा भाव
-
24 कैरेट सोना: 110 रुपये सस्ता होकर 1,08,380 रुपये प्रति 10 ग्राम
-
22 कैरेट सोना: 100 रुपये घटकर 99,350 रुपये प्रति 10 ग्राम
-
18 कैरेट सोना: 80 रुपये सस्ता होकर 81,290 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिल्ली और अन्य शहरों में भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,08,530 रुपये, 22 कैरेट सोना 99,500 रुपये और 18 कैरेट सोना 81,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, केरल, नागपुर, विजयवाड़ा और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,08,380 रुपये, 22 कैरेट सोना 99,350 रुपये और 18 कैरेट सोना 81,290 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
चांदी का ताज़ा भाव
सोने की तरह चांदी के दाम में भी गिरावट आई है। आज 8 सितंबर को चांदी 850 रुपये सस्ती होकर 1,36,200 रुपये प्रति किलो हो गई।
-
दिल्ली: 1,36,500 रुपये/किलो
-
मुंबई और कोलकाता: 1,36,200 रुपये/किलो
-
चेन्नई और बेंगलुरु: 1,36,800 रुपये/किलो
ऐसे तय होता है सोने का रेट
सोने की कीमत रोज़ाना कई कारकों पर निर्भर करती है। इनमें डॉलर-रुपया विनिमय दर, अंतरराष्ट्रीय बाजार का रुझान, मांग और आपूर्ति, भू-राजनीतिक स्थिति और त्योहारी सीजन की खरीदारी अहम भूमिका निभाते हैं। डॉलर मजबूत होने पर भारत में सोना महंगा होता है, जबकि डॉलर कमजोर पड़ने पर दाम घट जाते हैं।










