तीन लाख के लिए भाई ने की बहन की हत्या, बोरे में भरकर गन्ने के खेत में फेंका शव, ऐसे खुला मर्डर का राज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नयागांव में तीन लाख रुपये के विवाद ने भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में भाई ने अपनी 19 वर्षीय बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव को बोरे में भरकर कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के गन्ने के खेत में फेंक आया। दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी भाई की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया।

तीन लाख रुपये के लेनदेन से बिगड़ा मामला

मृतका नीलम निषाद (19) 27 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। देर रात उसकी बहन इसरावती देवी ने 112 नंबर पर उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। अगले दिन परिजनों ने थाने में तहरीर देकर भाई राम आशीष निषाद पर हत्या की आशंका जताई। परिवार के मुताबिक, तीन लाख रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

पुलिस पूछताछ में खुला हत्या का राज

पुलिस ने जब राम आशीष को हिरासत में लिया तो उसने पहले गुमराह करने की कोशिश की। उसने बताया कि वह कुशीनगर के कप्तानगंज में पत्नी के पास गया था, लेकिन सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने सच्चाई उजागर कर दी। सबूतों के दबाव में आने पर राम आशीष ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने घर में ही रस्सी से बहन का गला दबाकर हत्या की और शव को बोरी में भरकर कुशीनगर ले जाकर गन्ने के खेत में फेंक दिया।

निशानदेही पर बरामद हुआ शव, जांच जारी

पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी की निशानदेही पर नीलम का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया, हिरासत में लिए गए आरोपी भाई ने स्वीकार किया है कि उसने बहन की रस्सी से गला दबाकर हत्या की और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें