सीएम योगी की इस मांग पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- उन्हें क्रिकेट नहीं, आत्मप्रचार की..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीसीसीआई से राज्य की आबादी को देखते हुए चार रणजी टीमें बनाने की मांग रखी है। इस पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम पर निशाना साधते हुए इसे “क्रिकेट नहीं, आत्मप्रचार की कोशिश” करार दिया है।

अखिलेश यादव ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा कि सरकार, संगठन, परिषद और वाहिनी की गुटबाज़ी में उलझे लोग अब रणजी ट्रॉफी में भी यूपी की चार टीमों की बात कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि चार टीमों के बहाने कुछ लोग मैच देखने आएंगे और जब वे ‘हमारे बनाए स्टेडियम’ में पहुंचेंगे तो देखने वाले सौ-दो सौ लोग तो जुट ही जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि सीएम को क्रिकेट की चिंता नहीं है, बल्कि उन्हें सिर्फ आत्मप्रचार की फिक्र है।

बीजेपी पर अंदरूनी खींचतान का इशारा

अपने पोस्ट में अखिलेश ने चार टीमों की मांग के साथ-साथ बीजेपी संगठनों के बीच खींचतान को भी जोड़कर तंज कसा। हाल ही में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे परिषद (ABVP) और वाहिनी (हिंदू युवा वाहिनी) की लड़ाई बताया था।

योगी की दलील

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष राजीव शुक्ला से मुलाकात में कहा कि उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी को देखते हुए यहां चार रणजी टीमें बनाई जानी चाहिए। उनका तर्क है कि इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को ज्यादा अवसर मिलेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यूपी ने इंटरनेशनल स्तर पर कई बेहतरीन खिलाड़ी देश को दिए हैं और सरकार खेलों के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें