CM Yogi ने दिए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, बोले- फेक अकाउंट से माहौल बिगाड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

CM Yogi

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को वाराणसी में विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अफसरों को कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CM Yogi

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सड़क चौड़ीकरण, बिजली आपूर्ति, स्वच्छता अभियान, टीबी उन्मूलन अभियान और स्कूली व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूरे करने को कहा। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि वाराणसी को स्वच्छता रैंकिंग में देश के शीर्ष 5 शहरों में शामिल करना सुनिश्चित करें।

योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर अफवाह फैलाने और माहौल खराब करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस और इंटेलिजेंस यूनिट को और सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे पर्यावरणीय अभियानों और नदी पुनरोद्धार कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया जाए। बैठक में जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों ने भी योजनाओं की प्रगति पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें