राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव तिथि घोषित, चुनाव आयोग ने जारी किया इलेक्शन शेड्यूल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। भारत का चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ये चुनाव उन सदस्यों के स्थान पर होंगे, जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। कुल 10 राज्यों की सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 से शुरू होगी। नामांकन से लेकर मतगणना तक की सभी प्रक्रियाएं निर्धारित तिथियों के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी। मतदान और मतगणना 16 मार्च 2026 को ही होगी, जबकि पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।

चुनाव कार्यक्रम

  • अधिसूचना जारी: 26 फरवरी 2026

  • नामांकन की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2026

  • नामांकन पत्रों की जांच: 6 मार्च 2026

  • नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 9 मार्च 2026

  • मतदान: 16 मार्च 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)

  • मतगणना: 16 मार्च 2026 (शाम 5 बजे से)

  • प्रक्रिया पूर्ण: 20 मार्च 2026 तक

इन राज्यों में होंगे चुनाव

चुनाव महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश की सीटों के लिए होंगे। राजनीतिक दलों ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है और राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं।


महाराष्ट्र से सेवानिवृत्त होने वाले सदस्य

  • डॉ. भगवत किशनराव कराड

  • डॉ. फौजिया तहसीन अहमद खान

  • प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी

  • शरदचंद्र गोविंदराव पवार

  • धैर्यशील मोहन पाटिल

  • रजनी अशोकराव पाटिल

  • रामदास बंदू अठावले

ओडिशा से सेवानिवृत्त सदस्य

  • ममता मोहंता

  • मुजीबुल्ला खान

  • सुजीत कुमार

  • निरंजन बिशी

तमिलनाडु से सेवानिवृत्त सदस्य

  • एन आर एलंगो

  • पी सेल्वारासु

  • एम थम्बिदुरई

  • तिरुची सिवा

  • डॉ. कनिमोझी एन वी एन सोमू

  • जी के वासन

पश्चिम बंगाल से सेवानिवृत्त सदस्य

  • साकेत गोखले

  • ऋतब्रत बनर्जी

  • बिकाश रंजन भट्टाचार्य

  • मौसम नूर

  • सुब्रत बक्शी

असम से सेवानिवृत्त सदस्य

  • रामेश्वर तेली

  • भुवनेश्वर कलिता

  • अजीत कुमार भुइयां

बिहार से सेवानिवृत्त सदस्य

  • अमरेंद्र धारी सिंह

  • प्रेम चंद गुप्ता

  • रामनाथ ठाकुर

  • उपेंद्र कुशवाहा

  • हरिवंश नारायण सिंह

छत्तीसगढ़ से सेवानिवृत्त सदस्य

  • कवि तेजपाल सिंह तुलसी

  • फूलो देवी नेताम

हरियाणा से सेवानिवृत्त सदस्य

  • किरण चौधरी

  • राम चंदर जांगड़ा

हिमाचल प्रदेश से सेवानिवृत्त सदस्य

  • इंदु बाला गोस्वामी

तेलंगाना से सेवानिवृत्त सदस्य

  • डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी

  • के आर सुरेश रेड्डी

इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान होगा। राज्यसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपने संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन तेज कर दिया है। आने वाले दिनों में विभिन्न दलों की ओर से प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा की संभावना है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें