नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार, 18 फरवरी के कारोबारी दिन भी दोनों बहुमूल्य धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर की मजबूती और वैश्विक स्तर पर जियोपॉलिटिकल तनाव में कमी के संकेतों का असर सीधे सर्राफा बाजार पर पड़ा है।
बीते दो कारोबारी सत्रों में 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) करीब 3,500 रुपये तक सस्ता हो चुका है। देश में चल रहे शादी सीजन के बीच आई इस गिरावट से ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों के आधार पर आगे भी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
चांदी की कीमतों में नरमी
देश के प्रमुख महानगरों में चांदी के दाम में गिरावट देखी गई है।
-
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,550 रुपये है।
-
100 ग्राम चांदी के लिए ग्राहकों को 25,500 रुपये चुकाने होंगे।
-
चेन्नई में 10 ग्राम चांदी 2,600 रुपये में बिक रही है।
आपके शहर में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
-
24 कैरेट – 1,54,350 रुपये
-
22 कैरेट – 1,41,500 रुपये
-
18 कैरेट – 1,15,800 रुपये
मुंबई
-
24 कैरेट – 1,54,200 रुपये
-
22 कैरेट – 1,41,350 रुपये
-
18 कैरेट – 1,15,650 रुपये
चेन्नई
-
24 कैरेट – 1,55,240 रुपये
-
22 कैरेट – 1,42,300 रुपये
-
18 कैरेट – 1,21,800 रुपये
कोलकाता
-
24 कैरेट – 1,54,200 रुपये
-
22 कैरेट – 1,41,350 रुपये
-
18 कैरेट – 1,15,650 रुपये
अहमदाबाद
-
24 कैरेट – 1,54,250 रुपये
-
22 कैरेट – 1,41,400 रुपये
-
18 कैरेट – 1,15,700 रुपये
लखनऊ
-
24 कैरेट – 1,54,350 रुपये
-
22 कैरेट – 1,41,500 रुपये
-
18 कैरेट – 1,15,800 रुपये
पटना
-
24 कैरेट – 1,54,250 रुपये
-
22 कैरेट – 1,41,400 रुपये
-
18 कैरेट – 1,15,700 रुपये
हैदराबाद
-
24 कैरेट – 1,54,200 रुपये
-
22 कैरेट – 1,41,350 रुपये
-
18 कैरेट – 1,15,650 रुपये
भारत में शादी के मौसम में सोने-चांदी की जमकर खरीदारी की जाती है। इन धातुओं को शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव के कारण भी इनकी मांग बनी रहती है। फिलहाल कीमतों में आई गिरावट से खरीदारों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं।










