Gold-Silver Price : सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट, चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Gold-Silver Price : गुरुवार को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की गई है। मुंबई में आज 22 कैरेट सोना 90,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 99,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं चांदी के दाम 100 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,900 रुपये प्रति किलो तक आ गए हैं।

Gold-Silver Price : वायदा बाजार में भी कीमतें फिसलीं

MCX पर सोने का अगस्त वायदा भाव 0.54% की गिरावट के साथ 97,428 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखा गया। दूसरी ओर, सितंबर की चांदी वायदा डील 0.18% की तेजी के साथ 1,11,841 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करती दिखी।

शहरों में सोने के दाम

देश के कई बड़े शहरों में सोने की कीमतें कुछ इस प्रकार हैं:

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
मुंबई 90,990 रुपये 99,270 रुपये
हैदराबाद 90,990 रुपये 99,270 रुपये
कोलकाता 90,990 रुपये 99,270 रुपये
चेन्नई 90,990 रुपये 99,270 रुपये
बेंगलुरु 90,990 रुपये 99,270 रुपये
अहमदाबाद 91,100 रुपये 99,380 रुपये
पटना 91,100 रुपये 99,380 रुपये
जयपुर 91,150 रुपये 99,480 रुपये

गोल्ड इंपोर्ट में आई भारी गिरावट

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जून 2025 में भारत का सोने का आयात पिछले साल की तुलना में 40% गिर गया है, जो दो वर्षों में सबसे कम स्तर है। कीमतों में भारी तेजी के कारण घरेलू मांग में कमी इसका मुख्य कारण मानी जा रही है। एक सरकारी अधिकारी ने जानकारी दी कि जून में देश ने केवल 21 टन सोना आयात किया, जबकि यह आंकड़ा पिछले साल जून में 2.48 अरब डॉलर का था, जो अब 1.84 अरब डॉलर पर आ गया है।

छह महीने में 30% गिरा इंपोर्ट

2025 की पहली छमाही में भारत ने सिर्फ 204.1 टन सोने का आयात किया, जो 2020 के लॉकडाउन के बाद का सबसे निचला स्तर है। पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले यह 30% की गिरावट है।

भारत में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क और स्थानीय करों के आधार पर तय की जाती हैं। सोना सिर्फ निवेश का माध्यम नहीं, बल्कि शादी-ब्याह और धार्मिक पर्वों में भी इसका विशेष महत्व है, जिससे इसकी मांग बनी रहती है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें