घरेलू बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। शादी के सीजन से पहले सोने के भाव में आई यह हल्की कमी ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है।
एमसीएक्स पर गिरे सोने के भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा मंगलवार को ₹1,20,802 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सोना ₹1,21,409 रुपए पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:55 बजे, सोना ₹1,20,760 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, यानी पिछले दिन की तुलना में लगभग ₹650 की गिरावट। शुरुआती कारोबार में यह ₹1,20,970 के ऊपरी स्तर तक पहुंचा था।
चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी में भी कमजोरी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर चांदी ₹1,47,131 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। दिन की शुरुआत में चांदी ₹1,46,466 प्रति किलो पर खुली थी और पिछले दिन की तुलना में करीब ₹630 की गिरावट दर्ज की गई।
आपके शहर में सोने का आज का भाव (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 18 कैरेट (₹) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 1,22,510 | 1,12,400 | 91,990 |
| मुंबई | 1,22,460 | 1,12,250 | 91,840 |
| चेन्नई | 1,22,730 | 1,12,500 | 93,900 |
| कोलकाता | 1,22,460 | 1,12,250 | 91,840 |
| अहमदाबाद | 1,22,510 | 1,12,300 | 91,890 |
| लखनऊ | 1,22,510 | 1,12,400 | 91,990 |
शादी के सीजन में ग्राहकों के लिए राहत
नवंबर के महीने में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में सोने की कीमतों में आई गिरावट से खरीदारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। भारत में पारंपरिक रूप से शादी या शुभ अवसरों पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।
निवेशकों के लिए भी अच्छा समय
सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश का विकल्प माना जाता है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में शादी की मांग बढ़ने से कीमतों में फिर तेजी आ सकती है। इसलिए फिलहाल गिरावट का यह दौर निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।










