नई दिल्ली। घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेज़ी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों ही मजबूत बढ़त के साथ ट्रेड करते नजर आए।
MCX पर सोने की कीमत में तेज उछाल
MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,44,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह 1,41,669 रुपये पर बंद हुआ था।
सुबह करीब 10 बजे सोना 1,46,514 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, यानी एक ही दिन में करीब 5,000 रुपये की तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में गोल्ड ने 1,49,518 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ।
चांदी भी हुई मजबूत
चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिला। MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर 2,53,409 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछली बंद कीमत से करीब 17,000 रुपये ज्यादा है। शुरुआती सत्र में चांदी ने 2,57,480 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया।
आपके शहर में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
गुड रिटर्न के अनुसार
दिल्ली
-
24 कैरेट: ₹1,51,900
-
22 कैरेट: ₹1,39,250
-
18 कैरेट: ₹1,13,960
मुंबई
-
24 कैरेट: ₹1,51,750
-
22 कैरेट: ₹1,39,100
-
18 कैरेट: ₹1,13,810
चेन्नई
-
24 कैरेट: ₹1,53,060
-
22 कैरेट: ₹1,40,300
-
18 कैरेट: ₹1,20,000
कोलकाता
-
24 कैरेट: ₹1,51,750
-
22 कैरेट: ₹1,39,100
-
18 कैरेट: ₹1,13,810
अहमदाबाद
-
24 कैरेट: ₹1,51,800
-
22 कैरेट: ₹1,39,150
-
18 कैरेट: ₹1,13,860
लखनऊ
-
24 कैरेट: ₹1,51,900
-
22 कैरेट: ₹1,39,250
-
18 कैरेट: ₹1,13,960
पटना
-
24 कैरेट: ₹1,51,800
-
22 कैरेट: ₹1,39,150
-
18 कैरेट: ₹1,13,860
हैदराबाद
-
24 कैरेट: ₹1,51,750
-
22 कैरेट: ₹1,39,100
-
18 कैरेट: ₹1,13,810
निवेश और खरीदारी से पहले जान लें रेट
सोना-चांदी जैसी बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहता है। बीते कुछ दिनों में बाजार में तेज़ी और गिरावट दोनों देखने को मिली है। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर का ताजा भाव जरूर चेक करें, ताकि सही समय पर सही फैसला लिया जा सके।










