सीमा हैदर ने बेटे को दिया जन्म, छठी बार बनीं मां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नोएडा। पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर मां बनी हैं। मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। यह उनका छठा बच्चा है।

जानकारी के मुताबिक, सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। देर शाम डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी, जिसके बाद सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ रबूपुरा स्थित अपने घर पहुंचीं। घर पहुंचने पर परिवार और आसपास के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

परिवार में खुशी का माहौल

सचिन के परिजनों ने मोहल्ले में मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, मां और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों ने प्रसव के बाद जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि करीब 11 महीने पहले सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले उनके चार बच्चे पाकिस्तान में उनके पूर्व पति से हैं, जबकि सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है।

पहले भी चर्चा में रही कहानी

सीमा हैदर वर्ष 2023 से नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। दोनों की प्रेम कहानी पहले भी देशभर में चर्चा का विषय रही है। यह दंपती सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है और इनके यूट्यूब चैनल को 20 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

बेटे के जन्म के साथ ही परिवार में खुशी का माहौल है और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।

News Rastra
Author: News Rastra

न्यूज राष्ट्र

Leave a Comment

और पढ़ें