काशी में होगा ‘गुरु चरण सुहावे यात्रा’ का भव्य स्वागत, नवीन कपूर को सौंपी गई तैयारियों की कमान 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने गुलाब बाग स्थित कार्यालय में पदाधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने जानकारी दी कि दिल्ली के गुरुद्वारा मोतीबाग से प्रारंभ हुई गुरु चरण सुहावे पवित्र यात्रा 30 अक्टूबर को काशी पहुंचेगी। यह ऐतिहासिक यात्रा गुरु गोबिंद सिंह जी और उनकी पत्नी माता साहिब कौर जी के पवित्र चरण पादुकाओं का जोड़ा लेकर चल रही है।

काशी पहुंचने पर इस यात्रा का भव्य स्वागत भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की ओर से किया जाएगा। अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि इस कार्यक्रम के संयोजक के रूप में नवीन कपूर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह यात्रा प्रयागराज से प्रारंभ होकर कुल 1500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और उत्तर प्रदेश के 15 जिलों से गुजरते हुए छह दिन तक विभिन्न स्थानों पर रात्रि विश्राम करेगी। यात्रा का अंतिम पड़ाव बिहार के पटना स्थित गुरुद्वारा हरमिंदर साहिब होगा, जहाँ पवित्र चरण पादुकाओं को स्थापित किया जाएगा।

यात्रा के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और सिख समुदाय में उत्साह देखा जा रहा है। दोनों ही समुदायों ने मिलकर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं, ताकि काशी में इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाया जा सके।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें