भारत की जीत से बौखलाए पाक कप्तान सलमान आगा, सबके सामने फेंक दिया रनर-अप चेक, वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एशिया कप 2025 का खिताब एक बार फिर टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया। यह नौवीं बार है जब भारत ने एशिया कप जीता है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान टीम भारत के सामने असहाय दिखी और हर मुकाबले में शिकस्त खाई। यही हताशा फाइनल में भी साफ नजर आई।

कप्तान सलमान आगा का गुस्सा

भारत से मिली करारी हार को पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा बर्दाश्त नहीं कर पाए। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में उन्हें जब रनर-अप चेक मिला, तो उन्होंने उसे सभी के सामने जमीन पर फेंक दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रतिनिधि अमीनुल इस्लाम से चेक लेने के बाद सलमान आगा पीछे मुड़े और गुस्से में उसे नीचे गिरा दिया। उनकी इस हरकत पर दर्शकों ने जोरदार हूटिंग भी की।

हार पर क्या बोले सलमान आगा?

निराश कप्तान ने मैच के बाद कहा,“यह हार अभी सहना मुश्किल है। मुझे लगता है कि हमारी बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। हालांकि गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन हम वह स्कोर नहीं बना सके जो हमें चाहिए था।”

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें