Indian Army Agniveer Result 2025: सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  1. भारतीय सेना ने अग्निवीर जनरल एलिजिबिलिटी टेस्ट (CEE) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना परिणाम सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। यह परिणाम अलग-अलग कैटेगरी और रोल नंबर के अनुसार घोषित किया गया है।

अब फिजिकल टेस्ट की बारी

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी फिजिकल टेस्ट के लिए तैयार होना होगा। इसमें कई अहम चरण शामिल हैं:

  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (PFT): इसमें 1.6 किलोमीटर की दौड़, पुश-अप, सिट-अप और चिन-अप शामिल हैं।

  • शारीरिक माप परीक्षण (PMT): उम्मीदवार की हाइट, वेट और चेस्ट की माप की जाती है।

  • मेडिकल जांच: इसमें शरीर की पूरी स्वास्थ्य जांच होती है।

  • दस्तावेज़ सत्यापन: इस चरण में आपकी शिक्षा, आयु, जाति और पहचान से जुड़े दस्तावेजों की पुष्टि की जाती है।

  • अनुकूलता परीक्षण (यदि लागू हो): कुछ केसेज में साइकोलॉजिकल टेस्ट भी हो सकता है।

अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन और उपलब्ध वैकेंसी के आधार पर तैयार की जाएगी।


ऐसे डाउनलोड करें Agniveer CEE का रिजल्ट:

  1. सबसे पहले joinindianarmy.nic.in वेबसाइट खोलें।

  2. होमपेज पर “JCO/OR/Agniveer Enrolment” सेक्शन में जाएं और “CEE Results” पर क्लिक करें।

  3. रिजल्ट पेज पर अपने ज़ोन, भर्ती कार्यालय और विषय के अनुसार रिजल्ट का लिंक ढूंढें।

  4. रोल नंबर और अन्य जानकारी की मदद से अपना परिणाम डाउनलोड करें।

  5. रिजल्ट की एक कॉपी सेव कर लें या प्रिंट आउट निकाल लें, भविष्य में काम आएगा।


फिजिकल और मेडिकल स्टेज की तारीखें संबंधित भर्ती ऑफिस द्वारा अलग से घोषित की जाएंगी। इसलिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें