UP Weather Update : यूपी के इन जिलों में आज झमाझम होगी बरसात, इन जगहों पर बिजली गिरने का अलर्ट!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में सावन के महीने ने लोगों को तपती गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। लगातार हो रही रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। इसी क्रम में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेशभर के लिए नया अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा और तापमान में गिरावट बनी रहेगी।

आज इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश

मौसम विभाग ने 26 जुलाई को यूपी के कई दक्षिणी जिलों में भारी वर्षा की आशंका जताई है। खासकर बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जैसे जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इन इलाकों के लोगों को मौसम के मिजाज पर खास नजर रखने की सलाह दी गई है।

वज्रपात और गरज-चमक का अलर्ट

प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने और तेज गर्जना की चेतावनी भी जारी की गई है। जिन जिलों में वज्रपात की संभावना है, उनमें शामिल हैं:

  • पूर्वी यूपी: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही

  • पूर्वोत्तर व तराई क्षेत्र: महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी

  • मध्य यूपी: सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी

  • पश्चिमी यूपी: अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, बदायूं

  • बुंदेलखंड क्षेत्र: जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर

नागरिकों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह

IMD ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान घरों में रहें, खासकर बिजली कड़कने के समय पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। खुले मैदान या ऊँची जगहों से दूर रहना ही सुरक्षित रहेगा। अनावश्यक यात्रा या बाहर निकलने से फिलहाल बचना ही समझदारी भरा कदम होगा।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें