Shahrukh Khan को एक्शन फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान लगी चोट, डॉक्टर ने आराम की दी सलाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Shahrukh Khan Injured : बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) एक बार फिर अपनी एक्शन फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। 59 वर्षीय अभिनेता मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में ‘किंग’ फिल्म के लिए एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन शूट कर रहे थे, तभी एक हादसे में उन्हें चोट लग गई।

मांसपेशियों में आई चोट

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, शूटिंग के दौरान शाहरुख को मांसपेशियों में चोट आई है। एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया कि यह गंभीर चोट नहीं है, लेकिन उन्हें मेडिकल सहायता के लिए तुरंत अमेरिका ले जाया गया। पिछले कुछ वर्षों में शाहरुख ने कई एक्शन सीन खुद किए हैं, जिसके चलते उनके शरीर पर पहले भी चोटों के निशान रह चुके हैं।

सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने दी एक महीने के आराम की सलाह

सूत्रों के मुताबिक, सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने शाहरुख को पूरी तरह ठीक होने तक एक महीने का ब्रेक लेने की सलाह दी है। इस वजह से ‘किंग’ का अगला शूटिंग शेड्यूल अब सितंबर या अक्टूबर में शुरू होगा। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही शाहरुख दोबारा सेट पर लौटेंगे।

शूटिंग टली, लोकेशन बुकिंग कैंसिल

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जुलाई और अगस्त के लिए फिल्म सिटी, गोल्डन टोबैको और वाईआरएफ स्टूडियो में ‘किंग’ के लिए की गई लोकेशन बुकिंग को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा यूरोप में भी होनी है। फिलहाल मेकर्स अगले शेड्यूल की तारीख तय करने से पहले शाहरुख के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

फैंस उनके जल्द ठीक होकर दोबारा स्क्रीन पर वापसी करने की दुआ कर रहे हैं। ‘किंग’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और यह फिल्म एक बड़े स्तर पर बनाई जा रही है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें