UP weather : चक्रवाती तूफान मोंथा ने बदला यूपी के मौसम का मिजाज, इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार रात से कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरावट आने से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार 1 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी में आसमान साफ़ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी।

इन जिलों में हो सकती है बारिश
प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, सोनभद्र, चंदौली, गाज़ीपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़ और मऊ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं।

आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 और 3 नवंबर को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 4 नवंबर को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वांचल में मौसम सामान्य रहेगा। 6 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

हाल के दिनों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अगले दो दिनों में दिन का तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

बीते 24 घंटों में बाराबंकी, इटावा, अलीगढ़, कानपुर और बुलंदशहर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मुजफ्फरनगर, हमीरपुर, बांदा, आगरा और शाहजहांपुर में दिन का तापमान सबसे अधिक रहा।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें