अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, केशव प्रसाद मौर्य बोले- तेजस्वी यादव खुद जाएंगे जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार के मोकामा में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के मामले ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। इस हत्या के मामले में पटना पुलिस ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवार अनंत सिंह को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब इस पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है।

इस मामले पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बयान दिया, जिस पर अब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है।

केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार

पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार के मामलों में खुद जेल जाएंगे। उन्होंने कहा, वे (तेजस्वी यादव) स्वयं जेल में होंगे। उन पर नौकरी के बदले जमीन लेने का आरोप चल रहा है। अब वे खुद को जेल जाने से बचा पाएंगे या नहीं, यह उन्हें सोचना चाहिए।”

मौर्य ने आगे कहा कि जो व्यक्ति भ्रष्टाचार, अपराध या माफियागीरी करता है, उसके खिलाफ कार्रवाई होना ही सुशासन का प्रमाण है। उन्होंने कहा, यह नीतीश कुमार की सरकार है, जो अपराधियों पर कार्रवाई करके दिखाएगी।”

तेजस्वी यादव का आरोप

वहीं, तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि यह तो होना ही था। जिस तरह की घटना हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, बिहार में जंगलराज की स्थिति बनी हुई है। प्रधानमंत्री को ये सब दिखाई नहीं देता। आरा और सासाराम में घटनाएं हो रही हैं, फिर भी पीएम को महाजंगलराज नहीं दिखता।”

महागठबंधन की सरकार बनने का दावा

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि 18 नवंबर को बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और उसी दिन शपथ ग्रहण होगा। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच बिहार के सभी अपराधियों की गिरफ्तारी होगी। अपराधी चाहे किसी भी जाति के हों, सरकार बनने के बाद किसी को नहीं छोड़ा जाएगा।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें