UP Weather : यूपी में फिर लौटा मानसून, लखनऊ-वाराणसी समेत कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP Weather : उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में काले बादल छाए रहे और कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। गुरुवार को भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आज कई जगह गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। ऐसे में बाहर निकलने से पहले छाता या रेनकोट जरूर साथ रखें।

20 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट

आईएमडी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। वाराणसी से लेकर नोएडा तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। खासकर गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई में बिजली गिरने और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है।

लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी

राजधानी लखनऊ में भी आज दिनभर रुक-रुककर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश की चेतावनी दी है। पूर्वानुमान है कि लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आसपास के जिलों में भी बारिश की संभावना है।

वाराणसी में बादलों की परेड

वाराणसी और उसके आसपास के जिलों में आज बादल डेरा जमाए रहेंगे। मौसम विभाग ने यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, चंदौली और सोनभद्र में भी बारिश की संभावना है।

नोएडा में उमस भरी गर्मी

नोएडा में आज धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली देखने को मिलेगी। यहां अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें