Varanasi : सावन में मांस बिक्री पर नगर निगम का शिकंजा, 75 किलो से अधिक मीट जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी: सावन मास की पवित्रता के बीच मांस व मछली की बिक्री पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम वाराणसी ने सख्त रुख अपनाया है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर रविवार को चलाए गए विशेष अभियान में 75 किलो से अधिक मांस जब्त कर उसे नष्ट कर दिया गया।

यह अभियान पशु कल्याण अधिकारी डॉ. संतोष पाल की अगुवाई में शहर के कई इलाकों– रेवड़ी तालाब, लल्लापुरा, भोजूबीर, आंध्रापुल और गोलघर कचहरी में चलाया गया, जहां कुछ दुकानदारों ने प्रतिबंध के बावजूद मीट और मछली की दुकानें खोल रखी थीं।

कार्रवाई की जद में आए ये दुकानदार:

  • मोहम्मद शकील पुत्र शमीम अहमद

  • लाला मोहम्मद शिराज, पोल्ट्री फार्म, रेवड़ी तालाब

  • मोहम्मद हनीफ कुरैशी, रेवड़ी तालाब

  • मोहम्मद इम्तियाज, मौलवी बैग, सिगरा

  • पप्पू कुरैशी, मौलवी बैग

  • मोहम्मद नईम कुरैशी, नेशनल मीट शॉप, आंध्रापुल

  • मोहम्मद फखरुद्दीन कुरैशी, गोलघर कचहरी

  • गुड्डु, गोलघर कचहरी

इन सभी के खिलाफ स्थानीय थानों में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नगर निगम पहले ही जारी कर चुका था आदेश

नगर निगम ने सावन माह की शुरुआत से पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में मांस और मछली की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। बावजूद इसके कुछ दुकानदारों ने आदेशों को नजरअंदाज कर दुकानों को खोल रखा था।

नियमित चलेगा अभियान

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के मुताबिक, यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें